उत्तरप्रदेश : दबंगों की ये कैसी दबंगई, पहले लड़की से छेड़खानी फिर शिकायत करने पर उसके पिता को दी दर्दनाक मौत

By: Ankur Fri, 06 Nov 2020 7:06:41

उत्तरप्रदेश : दबंगों की ये कैसी दबंगई, पहले लड़की से छेड़खानी फिर शिकायत करने पर उसके पिता को दी दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से लगातार कई आपराधिक गतिविधियां सामने आ रही हैं जो पुलिस की व्यवस्था पर सवालिया निशान छोडती हैं। अपराध के एक और हैरान करने वाला मामला यहां से सामने आया जहां दबंगों ने पहले लड़की से छेड़खानी की और शिकायत करने पर उसके पिता की दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट करने, छेड़खानी और गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत किया।

जानकारी के अनुसार, एकौना थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में गुरुवार की शाम एक युवती अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। गांव में रिश्तेदारी में आया एक युवक युवती से छेड़खानी करने लगा। युवती ने युवक के अश्लील हरकत की शिकायत अपने पिता से की। पीड़िता के पिता आरोपी युवक के रिश्तेदार के घर उसकी शिकायत करने पहुंच गए।

आरोप है कि शिकायत के एक घंटे बाद रात करीब आठ बजे दूसरे पक्ष के लोग शिकायत से नाराज होकर पीड़िता के घर धावा बोल दिए। इन लोगों ने लाठी डंडे से पीड़ित लड़की के पिता की जमकर पिटाई कर दी। मोहल्ले के लोगों के जुटने पर पिटाई कर रहे लोग फरार हो गए।

घायल भोला प्रसाद (50) को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा। गोरखपुर से लखनऊ जाते समय रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के चार बेटे विदेश में रहते है। दो लड़की संगम और मैना हैं। मृतक मजदूरी कर परिवार चलाने में सहयोग करता था। मौत की खबर सुन पत्नी दुर्गावती और दो बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पति के मौत पर दुर्गावती बेहोश हो जा रही।

मामले में पुलिस ने गांव के श्रीराम, अभिषेक, मोनू, सोनू, जयराम, रवि, अनिल और रिश्तेदारी में आए युवक मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस बाबत थानाध्यक्ष रामगिरीश चौहान ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। केस दर्ज कर मामले की जांच चल रही है।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : प्रेमी पर लगा शादीशुदा महिला की हत्या का आरोप, गला दबाकर दिया गया अंजाम

# सूरत : 5 साल पहले हुई हत्या की गुत्थी सुलझी, दीवार तोड़कर निकाला युवक का कंकाल, जाने क्या था पूरा मामला

# उदयपुर : सुंदरवास इलाके के ओसवाल प्लाजा के बेसमेंट में लगी भीषण आग

# जयपुर : अधिकारी की अलमारी से मिले इतने रूपये की मंगवानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

# उत्तरप्रदेश : बेवा ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, शादी का झांसा देकर लगातार करने लगा शारीरिक शोषण

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com